विशेष

राजधानी दिल्ली में इस ऑटो चालक ने इस युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीड़िता की कर दी जमकर पिटाई, जाने पूरा घटनाक्रम

"देश की राजधानी दिल्ली में एक ऑटो चालक ने अपहरण कर युवती के साथ की हैवानियत की, विरोध करने पर ऑटो चालक ने युवती के साथ की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू किया जांच"

खबरें आजतक Live

दिल्ली (ब्यूरो, क्राइम)। देश की राजधानी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक ऑटो चालक ने एक युवती का अपहरण कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती के साथ जमकर मारपीट भी की। वहीं एक अन्य दूसरी घटना में गोविंदपुरी इलाके में ऑटो चालक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि दोनों वारदातों के आरोपियों को शुक्रवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। गौरतलब है कि दक्षिण व दक्षिण-पूर्व जिले में 45 दिनों में दुष्कर्म के 13 मामले सामने आ चुके हैं। दक्षिण- पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सरिता विहार इलाके में युवती के साथ वारदात 23 नवंबर की रात को हुई है। 22 वर्षीय युवती ने अपने घर जाने के लिए शाहीनबाग मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो लिया। ऑटो चालक युवती को सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ ऑटो में ही दुष्कर्म किया।

युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सरिता विहार पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सरिता विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ऑटो चालक की तलाश तेज कर दी है। वहीं दुसरें मामले में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला गोविंदपुरी थाना इलाके का है। पीड़ित किशोरी अपने सहेली के घर से लौट रही थी। ऑटो चालक ने किशोरी को ऑटो में खींचकर जबरदस्ती बैठा लिया। वह किशोरी को सुनसान जगह पर ले गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक की तलाश तेज कर दी है।

रिपोर्ट- नई दिल्ली डेस्क

राजधानी दिल्ली में इस ऑटो चालक ने इस युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीड़िता की कर दी जमकर पिटाई, जाने पूरा घटनाक्रम राजधानी दिल्ली में इस ऑटो चालक ने इस युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीड़िता की कर दी जमकर पिटाई, जाने पूरा घटनाक्रम Reviewed by खबरें आजतक Live on नवंबर 27, 2021 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads 728x90 B
Blogger द्वारा संचालित.
Back to Top