"शासनादेश को ध्यान में रखते हुए बड़े ही धूमधाम से सादगीपूर्ण मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस"
![]() |
| खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश) तहसील क्षेत्र के बंशीबाजार स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विद्यालय ज्ञानकुंज एकेडमी के परिसर में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस शासनादेश को ध्यान में रखते हुए बड़े ही धूमधाम से सादगीपूर्ण मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। ध्वजारोहण विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय द्वारा किया गया। अपने संबोधन में श्री पाण्डेय ने कहा कि गणतंत्र दिवस संपूर्ण समाज के साथ देश की एकता अक्षुणयता अछूनयता को बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय के छात्रों द्वारा वोटिंग के अधिकार तथा वैश्विक महामारी कोविड-19 के विषयों पर कार्यक्रम की प्रस्तुति सिकंदरपुर पुलिस बूथ के पास की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं द्वारा अपने स्लोगन तथा गीत के माध्यम से लोगों को वोटिंग के अधिकार तथा कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने का सफल प्रयास किया।
अवंतिका यादव और तृप्ति यादव ने नेतृत्व में इस कार्यक्रम को आरोही यादव, ट्विंकल तिवारी, रागिनी सिंह, अंजलि, प्राची, साक्षी पाठक, भावना, अजीता तिवारी आदि छात्राओं ने प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों को अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखना तथा अपने कर्तव्य के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए। साथ ही वैश्विक महामारी कोविड-19 से संघर्ष करता हुआ पूरा देश आज भारत सरकार के आदेशानुसार आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पाण्डेय ने कार्यक्रम के प्रतिभागी समस्त छात्र-छात्राओं तथा उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ समस्त कर्मचारी गण को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर दीपक तिवारी, नीरज उपाध्यक्ष, राकेश पाण्डेय, आर पी सिंह, प्रियंका तिवारी, लक्ष्मण कुमार, शिबा नाज, ऋतु सिंह, राजीव पाण्डेय एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता


