Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: कॉलेज की छत पर खुद को आग लगाने वाली इस छात्रा की वाराणसी में उपचार के दौरान हुई मौत


बलिया (ब्यूरों)  दस अक्टूबर को जय नारायण इंटर कालेज दुर्गिपुर बेरुआरबारी में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा नंदिनी सिंह ने अचानक अपने शरीर पर पेट्रोल डाल आग लगा लिया था। इससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। वाराणसी में उपचार चल रहा था, तभी रविवार को छात्रा नंदनी की दोपहर में मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही छात्रा के सुखपुरा थाना क्षेत्र के धनौती गांव स्थित आवास पर लोग पंहुचने लगे। घर पर रुदन-क्रंदन शुरू हो गया। उसके साथ पढ़ने वाली छात्राएं भी द्रवित हो चलीं। हमेशा खुशमिजाज रहने वाली नन्दनी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बात से कोई भी अवगत नहीं हैं।
नंदिनी के साथ पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि वह हमेशा खुश रहती थी। अचानक ऐसा क्या हुआ की उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया, यह बड़ा प्रश्न बन कर रह गया है। वह जिस दिन स्कूल पहुंची थी उस दिन भी किसी को इस बात का अहसास नहीं हो पाया था कि वह किसी टेंशन में है। इस घटना के बाद सभी छात्र-छात्राओं में अजीब सा डर देखा जा रहा है।वहीं अभिभावक इस घटना के बाद अपने बच्चों को लेकर चिंतित है।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भाष्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---