Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: 30 वर्षीय इस अज्ञात महिला का शव मिलने से समूचे क्षेत्र में फैली सनसनी


बलिया (ब्यूरो)  नगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित ईट भट्ठे के पूर्व एक सुनसान स्थान पर 30 वर्षीय अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में साड़ी हुई शव मिलने से रविवार शाम को सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार को देर शाम सलेमपुर बस्ती की कुछ बालिकाएं बकरी चरा रही थी, इसी दौरान बकरियां समीप लगे झाड़ियों की तरफ चली गई। जब बकरियों को पकड़ने के लिए बच्चियाँ उधर गई तो उधर से बदबू आती महसूस हुई। यह देख बालिकाओं में शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे इलाकाई लोगों ने वहां शव होने का अंदेशा जताया और मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर पाकर घटना स्थल पर पहुंचे नगरा थाना अध्यक्ष यादवेंद्र पांडे ने झाड़ियों के पीछे स्थित खड्ड से एक शव बाहर निकलवाया, जो किसी महिला का था। उसकी उम्र तकरीबन 30 वर्ष लग रही थी। शव की पहचान ना हो इसलिए हत्यारे ने चेहरे को दुपट्टे से ढक कर ईट से कुचल दिया था। वही बगल में एक बैग व बिखरे पड़े कपड़े तथा सेंडिल भी मिला। मौके से पुलिस ने मोबाइल फोन का चार्जर बरामद किया है। इलाके में मिले महिला के अर्धनग्न शव से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। नगरा थाना अध्यक्ष यादवेंद्र पांडे ने बताया कि मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और जनपद थाना के साथ-साथ पास के सटे जनपदों में सूचना दे दी गई है की 10 /15 दिन पहले किसी थाने में महिला गुमशुदगी की रिपोर्ट हो तो तत्काल संपर्क करें श्री पांडे ने बताया कि महिला का शव पूरी तरह से सड़ चुका था खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---