Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: सात समंदर पार से पहुंचा बलिया के इस युवक का शव, गांव में पसरा मातम


बलिया (ब्यूरों) मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियर कस्बा के वार्ड नंबर 12 बहेरापार में नाइजीरिया से मंजय राजभर (28) पुत्र गौरी शंकर राजभर का शव रविवार की सुबह उसके पैतृक आवास पर पहुंचा। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक का अंतिम संस्कार मनियर स्थित मुक्तिधाम पर किया गया।
रोजी रोटी के लिए 6 माह पहले मंजय राजभर नाइजीरिया गया था। वहां कैमरुम नामक स्थान पर किसी कंपनी में मैकेनिकल फीटर के पद पर कार्य कर रहा था। किसी बीमारी की जद में आने से उसकी वही पर मौत हो गई। फेसबुक व्हाट्सएप पर इंडियन युवक की मौत का वीडियो वायरल हुआ। कुछ दूरी पर काम कर रहे अन्य भारतीय युवकों ने अपने परिचितों के माध्यम से युवक के परिजनों तक उसकी मौत की सूचना दी। घटना के करीब 12 घंटे बाद उस कंपनी का फोन आया।
परिजनों के अनुसार युवक की मौत 5 अक्टूबर को 12 बजे रात में हो गई थी। नाइजीरिया से उसका शव हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचा। उसके बाद परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से उसका शव मौत के नौ दिन बाद मनियर लाए। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी कंचन देवी एवं मां सपती देवी सदमे में है। पत्नी गर्भवती है। दो पुत्र शिवम 5 वर्ष व सत्यम 3 वर्ष का है। परिजनों को सांत्वना देने अध्यक्ष नगर पंचायत मनियर भीम गुप्ता इत्यादि लोग मौके पर पहुंचे थे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---