Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: त्रिदेव कमेटी के मूर्ति विसर्जन के साथ ही समाप्त हुआ माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन


रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र में माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के तीसरे व अंतिम चरण में शुक्रवार को देर रात त्रिदेव कमेटी, रतसर द्वार माँ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया ।विसर्जन के साथ ही माँ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन समाप्त हुआ ।त्रिदेव कमेटी के अध्यक्ष व समाजसेवी विक्की भारद्वाज , अपने पूरे वोलेंटियर के साथ विसर्जन जुलूस पर नियंत्रण बनाये रखे । मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में हाथी, घोड़े, ऊंट और गाजे- बाजे जुलूस को भव्यता प्रदान कर रहे थे ।जुलूस की भव्यता देखने लायक थी ।आगे-आगे घोड़े, हाथी व ऊंट के साथ पूर्व प्रधान रतसर कलां डॉ मदन राजभर भी चल रहे थे और जुलूस को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे ।जुलूस की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जुलूस का एक छोर गाँधी आश्रम चौराहे पर था तो दूसरा सदर बाजार पकड़ीतर को छूने को आतुर था ।जुलूस के साथ सात झांकियां भी चल रही थी ।दलसिंगार राजभर माइक पर आवश्यक निर्देश दे रहे थे ।जुलूस गांधी आश्रम चौराहे से सदर बाजार-पकड़ीतर-दिलावलपुर-दक्षिण चट्टी-कनियाजी पोखरा-पंचायत भवन-सरस्वती भवन-गांधी आश्रम चौराहे होते हुए बिका भगत पोखरे पर मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त हुआ ।
शान्ति सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रतसर चौकी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह के साथ हेड कॉन्स्टेबल रणजीत सिंह, सुरेंद्र निषाद, प्रमोद कुमार, इंद्रेश यादव, जयेन्द्र नाथ यादव, सत्यपाल यादव, भवेश यादव, गोविंद सिंह, राहुल पाल, मनोज मौर्य आदि मुस्तैदी के साथ अंत तक मौजूद रहे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---