बलिया (ब्यूरों) अगर हुनर और काबिलियत तथा कुछ कर पाने का जज्बा हो तो दुनिया की कोई ताकत आपको कामयाब होने से नहीं रोक सकती।उ०प्र० पीसीएस-2017 का फाइनल रिजल्ट जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
सहतवार थाना क्षेत्र के बिसौली ग्राम निवासी अनुपम कुमार मिश्र पुत्र अरुण कुमार मिश्र उ०प्र०लोक सेवा आयोग परीक्षा- 2017 में 12वां स्थान हासिल कर SDM पद के लिए चयनित हुए हैं।
अनुपम मिश्र कुंवर कान्वेंट स्कूल, सहतवार से हाई स्कूल, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, माल्देपुर बलिया से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है ।इसके पश्चात जी०एल०बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा से बीटेक की डिग्री हासिल की ।तत्पश्चात इन्होंने pcs परीक्षा की तैयारी प्रारंभ की ।प्राथमिक विद्यालय रौसिंगपुर ,गड़वार के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र मिश्र ने बताया कि अनुपम मेरे चाचा जी का लड़का है तथा शुरू से ही होनहार रहा है ।उन्होंने बताया कि अनुपम के चयन से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।अनुपम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए० के० पाण्डेय


