Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: प्रेसवार्ता में भाकपा माले ने भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के डाक बंगला मे 12 अक्टूबर शनिवार की दोपहर को भाकपा माले द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, प्रेस वार्ता में मुख्य मुद्दा शौचालय, राशन कार्ड, पेंशन, बेरोजगारी आदि पर विस्तृत चर्चा हुई, प्रेस वार्ता के मुख्य अतिथि दीपाकर भट्टाचार्य  (महासचिव) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमारे देश का उत्पाद घट रहा है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, देश में राष्ट्रवाद के नारे लगाए जा रहे हैं चारों तरफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि इस समय लोगों को भड़काया जा रहा है गुंडे को छूट दी जा रही है, गरीबों पर लगातार उत्पीड़न बड़ रहा है, अच्छे दिनों के नाम पर बहुत बड़ा धोखा दिया जा रहा है, प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सुधाकर यादव (राज्य सचिव), दिवाकर (महासचिव), श्रीराम चौधरी ( राष्ट्रीय अध्यक्ष खेत मजदूर सभा) व नियाज अहमद (किसान प्रदेश नेता) आदि लोग मौजूद रहें।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भास्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---