Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: करंट की चपेट में आने से इस पति पत्नी की हुई मौत, गांव मे मचा कोहराम


बलिया (ब्यूरों) विद्युत स्पर्शाघात से पति-पत्नी की मौत हो गयी। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर गांव की है, जहां शुक्रवार को रामबाबू सोनी की पत्नी कपड़ा सुखाने के लिए आंगन में लोहे के तार की (रेंगनी) बांधी थी। दुर्भाग्यवश घर का विद्युत तार उसमें कहीं स्पर्श हो गया था। शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे सरस्वती देवी (48) पत्नी रामबाबू सोनी स्नान के बाद रेंगनी पर भीगा हुआ कपड़ा सूखने के लिए फैला रही थी, तभी विद्युत करेंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने के चक्कर में उनके पति रामबाबू सोनी (55) भी विद्युत करेंट की जद में आ गए। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय विद्युत लाइन बंद कराने के बाद दोनों पति-पत्नी को उठाकर सोनबरसा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार व गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएचओ संजय त्रिपाठी ने उक्त दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी अथवा कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका था।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---