बलिया (ब्यूरों) फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीराबाद के समीप मंगलवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया जब एक सरकारी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हालांकि इस घटना मे एंबुलेंस का ड्राईवर व सहायक चोटिल हो गए है, वहीं इस टक्कर की वजह से एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गईं।
रिपोर्ट- संवाददाता नवीन कुमार पाण्डेय

