Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस क्षेत्र के युवाओं ने निकाली देशप्रेम से ओतप्रोत झांकियां, समाज को दिया ये नया संदेश


हल्दी (बलिया) हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर कठही के युवक मंगल दल के युवाओं द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार की शाम भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें युवाओं ने तरह-तरह का रूप बना कर एक से एक मनोहारी झाकियां निकाली।झांकियों में युवाओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी द्वारा सर्जिकल स्ट्राईक व एयर स्ट्राइक पर भाषण, पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान द्वारा कश्मीर मुद्दे का रोना रोना, स्वामी विवेकानंद द्वारा देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने संबंधी व वायु सेना के जाबाज सिपाही विंग कमांडर अभिनंदन द्वारा भारत माता की जयकारे के साथ एयर स्ट्राईक की कहानी की प्रस्तुति तो वही भारत माता, बजरंग बली व जामवंत की भेषभूषा में नजर आए जिसे लोगो ने खूब सराहा।जुलूस में क्षेत्र के सैकडों लोगों की भीड़ रही तो वही माँ शेरावाली के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।जुलूस बबुआपुर से आरम्भ होकर कठही,कृपालपुर,सोनवानी बाजार होते हुए योगी बाबा के प्रांगण में बने देवी पंडाल में पहुँचा जहाँ भक्तो ने माँ की पूजा अर्चना की। युवक मंगल दल के संरक्षक सत्येन्द्र उपाध्याय ने बताया कि सोमवार व मंगवार की रात संघ के युवाओं द्वारा नाटक का मंचन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में हल्दी थाना के एसओ सत्येन्द्र कुमार राय,एसआई सूर्यनाथ यादव व हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए० के० पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---