Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: बिका भगत के पोखरे पर आयोजित रामलीला के पांचवें दिन श्रीराम-जानकी के विवाह का हुआ सुन्दर मंचन


रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के बिका भगत पोखरा पर श्री बिका भगत सेवा संस्थान व रामलीला कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय लोगों द्वारा प्रस्तुत रामलीला के पांचवें दिन मंगलवार को प्रभु श्रीराम के विवाह का सजीव मंचन हुआ ।जनकपुर से दूत का विवाह संदेश लेकर अयोध्या आना, महाराज दशरथ का गाजे- बाजे के साथ भव्य बारात लेकर जनकपुर जाना, विदेह राजा जनक का राजा दशरथ का भव्य सेवा सत्कार व आतिथ्य करना, आचार्य पुरोहित द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र व जानकी सहित चारो भाइयों का पाणिग्रहण कराने का सजीव मंचन किया गया । इस अवसर पर जनकपुरवासी महिलाओं ने मंगल गीत तथा गारी भी गाया । विवाह मंडप में ब्राह्मण व नाउन के पात्रों ने अपने अभिनय से सभी को हँसा कर लोट-पोट कर दिया । रामलीला के पांचवें दिन के प्रायोजक पवन सिंह (समाजसेवी व आगामी पंचायत चुनाव के भावी प्रधान प्रत्याशी) रहे । पवन सिंह की आगवानी अजित सिंह ,अध्यक्ष श्री बिका भगत सेवा संस्थान ने किया । पवन सिंह ने गुरु वशिष्ठ ,प्रभु श्री राम व लक्ष्मण के प्रतिक कलाकारों की आरती उतारी तथा माल्यार्पण भी किया । रामलीला कमेटी द्वारा पवन सिंह का गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया । इस अवसर पर पवन सिंह ने जय श्रीराम के उदघोष के साथ- साथ आगामी त्योहारों की बधाई व शुभकामनाएं भी दी । उनके साथ मंच पर डॉ० अनिल पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, बलवंत सिंह ,उमेश सिंह, अनिल गुप्ता आदि का स्वागत भी पुष्प मालाओं से किया गया ।
इसके साथ ही मंच पर खबरें आजतक Live के जिला व्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय, हिंदुस्तान दैनिक के ओम प्रकाश शर्मा ,सहारा इंडिया दैनिक के अशोक पाण्डेय, जन संदेश टाइम के अभिषेक पाण्डेय आदि पत्रकारों का भी पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया ।मंच संचालन मदन यादव ने किया तथा शिवलोचन यादव ने आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।रामलीला के सजीव मंचन का हजारों की संख्या में मौजूद महिला,पुरूष व बच्चों ने देर रात तक भरपुर आनंद लिया ।
शांति सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रतसर चौकी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह, कॉस्टेबल मुकेश यादव,ओमप्रकाश यादव,सुरेंद्र निषाद,राहुल पाल व होमगार्ड के जवान अंत तक रहे ।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए० के० पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---