Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पंखे से लटककर इस युवक ने की आत्महत्या


सहतवार (बलिया) शनिवार को क्षेत्र के ग्राम सभा धीरा छपरा मे एक 38 वर्षिय युवक पंखे से लटकर आत्म हत्या कर ली। 100 नं की सुचना पर सहतवार पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया हास्पिटल भेजकर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी है।
बताया जा रहा है कि धीरा छपरा निवासी रमेशसिह 38 वर्ष पुत्र स्व देवासिह शुक्रवार के शाम घर पर खाना खाकर अपने रुम मे सो गये थे। शनिवार को दिन मे 10 बजे तक जब वे नही उठे तो घर के लोग दरवाजा खटखटा कर जगाना चाहा। जब वे दरवाजा नही खोले तो  घर के लोग दरवाजे मे बना दराज से झाक कर अन्दर देखा। अन्दर रमेश को पंखे से लटकता देख सभी का होश उड़ गया। उन्होने इसकी सुचना तुरन्त 100 नं पर पुलिस को दी । मौके पर पहुँचकर 100 नं की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अन्दर की स्थिति देखी। उन्होने ने सहतवार पुलिस को सुचना दिया। सुचना मिलते ही सहतवार थानाध्यक्ष अनिलचन्द तिवारी एस आई ओमप्रकाश पाण्डेय अपने दलबल के साथ मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे मे ले लिया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---