बलिया (ब्यूरों) थाना रसड़ा पुलिस द्वारा 01 फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल यामहा (R-15) बरामद किया हैं।
ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आगामी त्यौहार दशहरा, दीपावली व छठ इत्यादि को देखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 04.10.2019 की बीती रात को उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना रसड़ा को जरिये मुखबीर यह सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर साईकिल लेकर रसड़ा के रास्ते होते हुए बिहार जाने वाला है । उक्त व्यक्ति पुलिस को चकमा देने के आशय से पुलिस की वर्दी पहने हुए है । इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार सिंह मय हमराहियों द्वारा सड़ौली पुलिया के पास चेकिंग प्रारम्भ की गयी कि थोड़ी ही देर मे एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में मोटर साईकिल से आता हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस बल की मदद से रोककर समय 20.40 बजे पकड़ लिया गया । उक्त व्यक्ति पुलिस कास्टेबल की वर्दी में था, जिसके नेमप्लेट पर राजबीर यादव अंकित था । उससे नाम पता पूछा गया तो पहले उसने अपना नाम राजबीर यादव ग्राम बजरिया थाना कोतवाली जिला गाजियाबाद बताया। उक्त मोटर साईकिल R-15 के बारे में पुछा गया तो पहले धौंस जमाते हुए इधर-उधर की बाते करने लगा। जब कड़ाई से पूछ ताछ की गयी तो अपनी गलती की माफी मांगते हुए बताया कि मेरा असली नाम रमित पाल सिंह पुत्र स्व0 सरदार सुन्दर सिंह निवासी चक्की वाली गली चौकी बजरिया थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद उ0प्र0 है तथा मैं कही भी सिपाही नही हूँ। मैने एक मोटर साईकिल गाजियाबाद पुलिस लाईन से चोरी की थी, जिसपर एक बैग भी था उसी मे यह वर्दी रखी हुई थी, इसी वर्दी को मै पिछले दो वर्षो से पहन रहा हूँ । यह यमाहा R-15 मोटर साईकिल मैने उझानी बदायू से इसी वर्दी को पहन कर ट्रायल लेने के बहाने एक व्यक्ति से लेकर भाग निकला था तथा गाजियाबाद पुलिस लाईन से चोरी की गयी मोटर साईकिल को उसी व्यक्ति को दे दिया था, जिसकी R-15 लेकर मै ट्रायल के बहाने भाग निकला था। इसे बेचने के लिए बिहार लेकर जा रहा था कि आप लोगो ने पकड़ लिया । इस संबंध में थाना रसड़ा पर मु0अ0सं0 200/19 धारा 41 द0प्र0सं0 व 411, 413, 419, 420, 483, 171 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
रमित पाल सिंह पुत्र स्व0 सरदार सुन्दर सिंह निवासी चक्की वाली गली चौकी बजरिया थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद का बताया जा रहा हैं, पुलिस ने इसके पास से मोटर साइकिल यामहा (R-15) नं0 UP 81DX 7245 (फर्जी नंबर) चेचिस नं. MELRG521AJ0057919 इन्जन नं. G3K5E0059040 को बरामद किया हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना रसड़ा बलिया, उ0नि0 शंकर यादव थाना रसड़ा बलिया, हे0का0 राजवली यादव थाना रसड़ा बलिया व का0 धर्मेन्द्र यादव थाना रसड़ा बलिया मौजूद रहें।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

