बलिया (ब्यूरों) क्षेत्र के नसीराबाद मे मां काली मन्दिर स्थापना के चौथे साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मन्दिर का जिर्णोद्धार कराने वाले निरंजन वर्मा द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और भंडारा का प्रसाद ग्रहण कर लजीज स्वाद का लुत्फ उठाया। भंडारा आयोजित करने वालों में मुख्य रूप से शेष नाथ वर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय, मोहित पाण्डेय, रजय वर्मा, सत्येन्द पाण्डेय सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- संवाददाता नवीन कुमार पाण्डेय

