लखनऊ (ब्यूरो) लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर रविवार की रात 9 बजे तक 63.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 80.35 फीसदी और सबसे कम उत्तर प्रदेश में 54.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जिसमें रविवार को सात राज्यों की 59 सीटों के लिए वोट डाले गए, छठे चरण के तहत मतदान बिहार में 8 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, दिल्ली की सभी 7 सीटों, झारखंड की 4 सीटों, मध्य प्रदेश की 8 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हुआ, चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक रविवार रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, वहीं चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा हैं कि अंतिम मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है क्योंकि कुछ स्थानों पर लोग कतार में देर शाम तक खड़े देखे गए, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न राज्यों से सूचना एकत्रित की जा रही है।
इस छठवें चरण में 4.75 करोड़ महिलाओं सहित 10.17 करोड़ मतदाता कुल 989 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया और इसके लिए 1.13 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे, दिल्ली में सात सीटों पर 164 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं यहां 1.43 करोड़ मतदाताओं ने इनकी किस्मत का फैसला कर दिया, उत्तर प्रदेश में कुल 2.53 करोड़ मतदाता 14 महिलाओं सहित 177 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला किया, इसके लिए कुल 16,998 मतदान केंद्र और 29076 मतदान बूथ बनाए गए थे, बीजेपी ने यहां से 14, कांग्रेस ने 11, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के तहत बसपा ने 11 और सपा ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के तीन उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की 14 सीटों पर मतदान हुआ, इसमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं, इनमें से आजमगढ़, सुल्तानपुर, फूलपुर और प्रयागराज सीट पर पूरे देश की नजरें हैं।
बिहार में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, महाराजगंज और वैशाली शामिल हैं, इस चरण में यहां 16 महिलाओं सहित 127 उम्मीदवार मैदान में हैं, इस तरह 543 सदस्यीय लोकसभा की 484 सीटों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो गया, बाकी बची 59 सीटों के लिए अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा और मतगणना 23 मई को होगी।
बिहार में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, महाराजगंज और वैशाली शामिल हैं, इस चरण में यहां 16 महिलाओं सहित 127 उम्मीदवार मैदान में हैं, इस तरह 543 सदस्यीय लोकसभा की 484 सीटों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो गया, बाकी बची 59 सीटों के लिए अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा और मतगणना 23 मई को होगी।
रिपोर्ट- वरुण शैलेश

