बलिया (ब्यूरो) लोकसभा चुनाव में लगाए गए मतदान कार्मिकों में 94 पीठासीन अधिकारियों ने अपना स्टेशनरी वाला थैला नहीं उठाया है। हालाँकि इन्होंने प्रशिक्षण में प्रतिभाग भी किया है और ट्रेनिंग लेकर चले गए हैं। इनकी जगह उनकी पार्टी के मतदान अधिकारी प्रथम ने स्टेशनरी प्राप्त की है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मतदान अधिकारी प्रथम से अपना स्टेशनरी प्राप्त कर निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराएं। अन्यथा की दशा में निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इन लापरवाह पीठासीन अधिकारियों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

