रतसर (बलिया) अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा इकाई बलिया व ब्राह्मण महासंघ उ०प्र०के तत्वाधान में पावन अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर एस एम पब्लिक स्कूल रतसर के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमें भगवान श्री विष्णु के छठे अंशा अवतार भगवान श्री परशुराम की पूजा, बंदन, अर्चन स्थानीय ब्राह्मणों द्वरा किया गया तथा ब्राम्हण वक्ताओं ने भगवान श्री परशुराम पर विस्तार से चर्चा भी हुई। सभी विद्वान वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सभा के अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी उ० प्र० पंडित रजनीश पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि अक्षय तृतीया की तिथि को कोई भी शुभ कार्य करने के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती । क्योंकि यह अपने आप में एक स्वयंसिद्ध तिथि है । इस तिथि को प्रारंभ शुभ कार्य का परिणाम भी शुभ होता है आज ही के दिन भगवान श्री परशुराम का जन्म, मां अन्नपूर्णा का जन्म, कृष्ण सुदामा का मिलन, द्रौपदी चीरहरण में भगवान कृष्ण के द्वारा रक्षा करना, कुबेर को धन की प्राप्ति, सतयुग त्रेता युग का प्रारंभ, ब्रह्मापुत्र अक्षय कुमार का अवतरण, बद्रिका जी का कपाट खुलना ,श्री बांके बिहारी लाल के मंदिर में वर्ष में आज ही के दिन श्री विग्रह चरण के दर्शन होते है अन्यथा पूरेबर्ष वस्त्र से ढके रहते हैं। इस दिन महाभारत युद्ध भी समाप्त हुआ था। इस कार्यक्रम मे पंडित विनोद पाण्डेय जिला अध्यक्ष ब्राह्मण महासंघ उत्तर प्रदेश, सत्येंद्र पांडे जिला उपाध्यक्ष ब्राह्मण महासंघ उत्तर प्रदेश, विपिन तिवारी, गोविंदा तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, कौशलेश पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, चंद्रमणि पाण्डेय, दुर्गेश तिवारी, राहुल तिवारी, शिवम मिश्रा, पंकज चतुर्वेदी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

