बांसडीह ( बलिया ) मनुष्य तन में महिला होना शायद गुनाह है। तभी तो हबस का शिकार होना पड़ता है। इसी तरह का मामला बांसडीह थाना- कोतवाली में एक 20 वर्षीय युवती लेकर पहुँच गई। वह भी ऐसा मामला कि स्तब्ध कर देने वाला रहा। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को शोभा नाम की युवती बांसडीह थाना में पहुँच गई। मनियर थाना के जिगनी निवासी शोभा ने कहा कि मैं माँ बनने वाली हूँ। बच्चा मेरा पापा किसको कहेगा। शोभा की माने तो महातम उर्फ गूड्डू पुत्र परमात्मा निवासी पहियाँ थाना बांसडीह ने उसे वर्षों से अपने प्यार के जाल में फंसाये रखा। इतना ही नही गुड्डू ने 14 अप्रैल 2018 को रामजीत बाबा मंदिर बड़ागांव में शादी भी शोभा के साथ रचा लिया । इसी बीच मां बाप के कहने पर शोभा की शादी कहीं दूसरे जगह कर दी गयी। लेकिन शोभा के ससुराल में भी गुड्डू ने फोन से शोभा पर दबाव बनाए रखा कि तुम वहाँ से आ जाओ मैं तुमसे शादी करूँगा। और ऐसा ही हुआ ।
धोखा में रखकर प्रेमी गुड्डू रचाने चला शादी-
प्रेमी पति गुड्डू बांसडीह थाना के पहियाँ निवासी अपनी दुसरी शादी की तैयारी मे था, जिसकी बारात 7 मई 2019 (मंगलवार) को जाने वाली है। जानकारी होते ही शोभा ने गुड्डू के खिलाफ बांसडीह थाना में तहरीर दिया कि महातम उर्फ गुड्डू मुझे से मंदिर में शादी कर चुके हैं। और मैं माँ भी बनने वाली हूँ। इस बाबत बांसडीह प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि शादी रोकवाने के लिए पंचायत के उपरांत कोई फैसला नहीं होने पर पुलिस को सूचना मिली। पुलिस आरोपी गूड्डू को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है। तहरीर मिली है। जिसके बारे में सी ओ महोदय को जानकारी दे दी गई है।जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी।
सीओ अशोक सिंह ने सम्बंधित थाना को कार्रवाई का दिया निर्देश-
बांसडीह थाना में शादी का मामला सी ओ अशोक सिंह के संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उक्त मामले में सी ओ अशोक कुमार सिंह के अनुसार मामला मनियर थाना का है, जिसे मनियर थानाध्यक्ष को बता दिया गया है कि इसका समाधान कराएं।
मनियर थानाध्यक्ष की मेहनत लाई रंग-
शोभा और महातम ( गुड्डू ) का मामला बांसडीह थाना से मनियर थाना में सोमवार के देर शाम पहुँच गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रेमी - प्रेमिका के परिजनों को थानाध्यक्ष मनियर ने समझाया । वहींत दोनों पक्ष की सहमति के साथ समझौता पत्र तैयार किया गया। इसके बाद श्री सैदनाथ बाबा शिव मंदिर (सैदपुरा) में प्रेमी - प्रेमिका एक दूसरे को माला पहनाकर शादी रचा लिये।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

