बलिया (ब्यूरो) बलिया और सलेमपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को नामांकन भरने के बाद से ही चुनाव सम्बन्धी खर्च का सही लेखा-जोखा स्वयं या अपने निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा देना जरूरी है। बलिया के रिटर्निंग ऑफिसर डीएम भवानी सिंह खंगारौत और सलेमपुर के रिटर्निंग ऑफिसर सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि इसी संबंध में 4 मई को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में उम्मीदवार या उनके निर्वाचन अभिकर्ता को निर्वाचन संबंधी व्यय लेखा को रखने और विधिक प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

