बांसडीह (बलिया) उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग ने गुरूवार को बांसडीह में चल रहे चुनाव कार्यालयो की जांच किया। एसडीएम ने बिना अनुमति के चल रहे दो उम्मीदवारो व भूस्वामियो को नोटिस जारी कर जबाब देने का निर्देश दिया हैं। एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि बांसडीह में बिना अनुमति के सपा, बसपा गठबंधन तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का कार्यालय संचालित हो रहा था। इन कार्यालयो को चलाने की अनुमति नहीं ली गयी हैं। उन्होने सलेमपुर लोकसभा के सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार आर एस कुशवाहा व प्रसपा की पूजा पाण्डेय को नोटिस भेजकर जबाब देने का निर्देश दिया हैं। एसडीएम ने बताया कि प्रसपा का कार्यालय बन्द था लेकिन सजावट व बैनर लगा था लोगो ने बताया कि कार्यालय अभी खुला नही हैं। एसडीएम ने अनुमति के बाद चल रहे भाजपा व कांग्रेस के कार्यालयो की भी मुस्तैदी के साथ जांच किया तथा वीडियोग्राफी भी करायी।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

