बांसडीह (बलिया) सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सांसद डा. राजेश कुमार मिश्र के चुनाव कार्यालय का बांसडीह चौराहे के पास पूजा पाठ के बाद फीता काटकर किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओ ने पार्टी की नीतियो व कार्यक्रमो के बारे में लोगो को बताया।
इस दौरान डा. राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि कंाग्रेस पार्टी का देश के विकास में अहम योगदान रहा हैं। आज देश के किसी भी कोने में सड़क, पानी, बिजली, रोजगार के बड़े प्रोजेक्ट दिखते हैं वह सभी कांग्रेस की देन हैं। कांग्रेस पार्टी विकास के रास्ते पर चलकर देश को मजूबत बनायी हैं। उन्होने भाजपा पर प्रहार करते हुये कहा कि उनकी कथनी व करनी में जमीन आसमान का अंतर हैं वे देश में धर्म, संप्रदाय व जाति का झगड़ा कराकर वोट लेना चहते हैं। उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ताओ का आवाहन किया कि वे गांव गांव में जाकर भाजपा सरकरार के वादो व आर्थिक विफलता को तथा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लोगो को बताये।
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिलाध्यक्ष सच्चितानन्द तिवारी, अशोक पाइक, सलेमपुर लोकसभा के संयोजक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक, रघुबर मिश्र,बृजेश सिंह गांट, अनिल पाण्डेय, यतेन्द्र बहादुर सिंह, महेन्द्र प्रताप शुक्ला, संतोष चौबे, उषा सिंह, शिव प्रताप ओझा, राजनाथ पाण्डेय, नन्हे, मिश्रा, अभिजीत तिवारी सत्यम, संजय पाण्डेय, नजीर अंसारी, अवनीश पाण्डेय, शमशुल हक अंसारी आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

