Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस विद्यालय मे धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने पेश किया एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रम


बांसडीह ( बलिया)  क्षेत्र के बड़सरी में स्थित बेनसन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बुधवार की देर सायं स्कूल परिसर में बच्चो के भव्य मनोहारी कार्यक्रम के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शिक्षाविद भोला प्रसाद आग्नेय ने मां सरस्वती के चित्र पर फूल चड़ाकर व दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल परिवार की ओर से अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। 
वार्षिकोत्सव  समारोह में स्कूल के बच्चो ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति व लोक गीत आदि मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कक्षा प्रथम के बच्चो द्वारा प्रस्तुत गीत व नृत्य  दिल है छोटा सा को आये लोगो ने सराहना किया।  छात्राओ गंुजा व ईशा के नाचे, नाचे के गीत व नृत्य ने सबको रोमाचिंत किया तथा बच्चो ने तालिया बटोरी। बच्चो ने तिरंगा का कफन नामक नाटक का मंचन किया। स्कूल की छात्राये आन्सी, परी व शिवांगी ने छोटी सी प्यारी सी गीत गाकर लोगो की वाहवाही लूटी। बच्चो इमपारेंटस आफ एजूकेशन नाटक का भी मंचन किया।  मुख्य अतिथि भोला प्रसाद आग्नेय ने कहा कि बच्चे  देश के भविष्य हैं, बचपन से ही उन्हे अच्छे संस्कार व शिक्षा देना हम सभी का दायित्व हैं। शिक्षको के साथ ही अभिभावको को अपने बच्चो को गुणवता युक्त शिक्षा व संस्कार देने का प्रयास करना चाहिये। क्षेत्र में स्कूल अच्छी शिक्षा के साथ ही बच्चो में व्यक्तित्व व संस्कार भी विकसित कर रहा हैं जो सराहनीय हैं। 
समारोह में मुख्य रूप से अशोक पाठक, गोपाल जी सिंह, मिथिलेश सिंह, ज्ञान प्रकाश, अजय सिंह, मनोज सिंह स्कूल के चेयरमैन संजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य  के एन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे। 

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---