Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं मे ये तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल


सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में कुल 3 लोग घायल हो गए।  आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना बालूपुर रोड में उस समय हुई जब गांगकिशोर निवासी राम अवध यादव उम्र 75 वर्ष पैदल ही अपने गांव जा रहे थे इसी दौरान बालूपुर रोड में एक बाइक ने उन्हें मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।  वही दूसरी घटना थाना क्षेत्र के नवानगर चट्टी के समीप हुई जब भटनी बारात करने बाईक से जा रहे कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी मुकेश राजभर उम्र 35 वर्ष व गुलशन शर्मा उम्र 30 वर्ष एक ही बाइक से जा रहे थे अभी वह नवानगर चट्टी के समीप पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---