Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जागो जागो हे मतदाता तुम भारत के भाग्य विधाता उद्घोष के साथ इस विकास खण्ड में निकली मतदाता जागरूकता रैली


सोहावं (बलिया) विकास खंड सोहावं अंतर्गत दिनांक 01/05/2019 दिन बुद्धवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली व प्राथमिक विद्यालय भरौली के प्रांगण से मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकली गयी जिसे खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।इस अभियान के द्वारा लोगों को घरों से निकलकर मतदान करने व मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए प्रेरित किया गया । रैली में स्कूल के विद्यार्थियों सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य शामिल थे । छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर हाथ में लिये क्षेत्र के लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया ताकि हर मतदाता जागरूक, जिम्मेदार बने और अपने मताधिकार का सही उपयोग सुनिश्चित कर सकें । 

खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि माता-पिता को जागरूक करने का एक माध्यम बच्चे भी है ।विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान का एक उद्देश्य यह भी है कि बच्चों के माध्यम से उनके माता-पिता व घर के अन्य सदस्यों को अपने मत का दान करने के लिए प्रेरित किया जा सके। बच्चे चुनाव के प्रति अपने घर व आसपास में एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ।
रैली में शामिल लोग चाहे नर हो या नारी ,मतदान है सबकी जिम्मेदारी ।सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो ।घर घर साक्षरता लायेगे, सबसे वोट दिलवायेगे ।देश तरक्की तभी करेगा ,हर वोटर जब वोट करेगा ।जागो जागो हे मतदाता ,तुम भारत के भाग्य विधाता आदि नारा लगा रहे थे ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---