सिकन्दरपुर (बलिया) पूरे देश में इस समय लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनैतिक पारा अपने सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है दूसरी तरफ मौसम ने भी किसी तरह की कमी ना छोड़ते हुए अपनी तेज धूप व तेज गर्म हवाएं भी इस चढ़े सियासी पारे को और हवा दे रही है, मौसम में आए अचानक इस बदलाव से सुबह दस बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है, दोपहर के बाद पूरा बाजार खाली हो जा रहा है, ऐसा लग रहा है जैसे शहर में कर्फ्यू लगा हुआ हो, लोग तेज गर्म हवाओं से बचने के लिए अपने आपको बंद चहारदीवारी के अंदर रहने को मजबूर है वहीं दूसरी तरफ सभी दलों के प्रत्याशी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता ने इस संबंध में बताया कि धूप में घूमकर पार्टी का प्रचार करने से अभी तक कई कार्यकर्ता बीमार पड़ चुके हैं पर क्या किया जाए अब कम दिन बचे हैं लोकसभा चुनाव होने में, ऐसे में धूप और गर्म तेज हवाओं को दरकिनार कर क्षेत्र मे काम करना हम सभी कार्यकर्ताओं की मजबूरी बनी हुई है।
वहीं लगभग सभी दलों के कार्यकर्ताओं का मानना है कि क्षेत्र मे आयोजित कार्यक्रमों मे पार्टी प्रत्याशी व पार्टी के स्टार प्रचारकों के समय से न पहुंच पाने के कारण नेता जी का इंतजार इस भीषण गर्मी मे समर्थकों व कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ रहा हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

