रतसर (बलिया) क्षेत्र के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा, रतसर में 15 अप्रैल दिन सोमवार को बीएड एवं डीएलएड के संयुक्त तत्वाधान में एक "रक्तदान महादान शिविर" का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राध्यापक, छात्राध्यापिकाओं, प्रवक्ताओं व महाविद्यालय के लगभग पैतीस छात्र व छात्राओं ने रक्तदान शिविर मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में आजमगढ़ की टीम से डॉली पाण्डेय पीआरओ, बलिया की टीम डॉ अफजल अहमद, मनोज कुमार वर्मा फार्मासिस्ट, उमेश सिंह सीनियर लैब टेक्नीशियन, काजल वर्मा, अर्जुन मिश्रा लैब टेक्नीशियन, सोनू ठाकुर व कुसुम देवी आदि सहयोगियों के सौजन्य से रक्तदान शिविर संपन्न हुआ।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह, प्रभारी विभागाध्यक्ष विकास सिंह व शिक्षा संकाय के प्रवक्ता राजेश कुमार यादव, रजनीश शर्मा, अमित कुमार पाण्डेय, भारत भूषण सिंह, अर्सलान अहमद, शिवजी यादव व सुभाष विश्वंभर ने इस रक्तदान शिविर के आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

