सहतवार (बलिया) क्षेत्र के ग्रामसभा खानपुर मे अपने घर पर छुट्टी लेकर आया सेना के जवान की अचानक मौत होने से पूरे गाँव मे कोहराम मच गया, सुचना पर पहुँची सहतवार पुलिस ने जवान के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया।
बताया जा रहा है कि ग्रामसभा खानपुर निवासी भालरा (जम्मू काश्मीर) मे थल सेना मे कार्यरत बृजबिहारी यादव 40 वर्ष पुत्र स्व० अर्जुनयादव 9 अप्रैल को अपने घर छुट्टी लेकर आया था, 14 अप्रैल को दिन मे दो बजे के करीब अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी, आननफानन मे घर वाले ईलाज के लिए उन्हें बलिया हास्पिटल ले गये, जहाँ डाक्टर ने सेना के जवान को मृत घोषित कर दिया, बृजबिहारी के अचानक हुई मौत की खबर सुनते ही पूरे गाँव मे कोहराम मच गया, वहीं घर वालो का रो रोकर बुरा हाल हो गया, बृजबिहारी का एक लड़का व दो लड़की है अभी किसी की शादी भी नही हुयी है, मुखाग्नि उनके लड़के राहुल ने मझौवा घाट पर दी।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

