बलिया (ब्यूरो) बलिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त एवं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा 26 अप्रैल को कलेक्ट्रेट स्थित सीआरओ जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, इसके अलावा सलेमपुर के ही सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आर एस कुशवाहा 25 अप्रैल को बलिया सीआरओ कोर्ट में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा का आगमन 21 अप्रैल को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में होगा उनके आगमन के बाद ही नामांकन की तिथि घोषित की जाएगी, वहीं बलिया लोकसभा क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा न होने के कारण अभी कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

