सिकन्दरपुर (बलिया) नगर के मुख्य बाजार स्थित मां दुर्गा जी की प्रतिमा के पंचम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज सोमवार को दुर्गा मंदिर मैदान के प्रांगण में भंडारा पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमा का पंचम वर्षगांठ मनाया जाएगा, उसके उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 1 बजे दिन से किया गया है, भंडारा पूजा सेवा समिति ने सभी क्षेत्रवासियों व धर्म प्रेमियों से अपील किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में दुर्गा मंदिर प्रांगण मे पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा का आशिर्वाद प्राप्त करें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

