सिकन्दरपुर (बलिया) लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर अन्तर्गत सिकन्दरपुर विधानसभा के चुनाव कार्यालय पर रविवार को सपा-बसपा के संयुक्त कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
इस दौरान विधानसभा सिकंदरपुर के बसपा चुनाव कार्यालय पर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, इस दौरान मुख्य रूप से सपा बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फुल माला व पुष्प अर्पित किया तथा एक दूसरे का मुह मीठा भी कराया।
इस अवसर पर सपा नेता डॉ० सय्यद सुएबुल इस्लाम नें कहा कि कितनी खुशी की बात है कि आज एक तरफ संविधान के रचयिता डॉ० बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की 128वी जयंती है, जिन्होंने इस देश में दबे कुचले दलितों शोषितों के साथ-साथ समस्त देशवासियों को वोट की माध्यम से देश मे अपना नेता चुनने का अधिकार दिया, आज के इस शुभ अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती जी ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के जनता के दर्द को महसूस करते हुए उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा को 71 लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर का अधिकृत प्रत्याशी के रूप में घोषित करके सपा-बसपा गठबंधन के समस्त कार्यकर्ताओं का एवं जन भावनाओं का आदर व सम्मान किया है, निश्चित रूप से हम सभी कार्यकर्ता बहन जी के इस निर्णय का तहे दिल से खैर मकदम व इस्तकबाल करते हैं, आगें कहा कि हम बहन जी और अखिलेश यादव को ये विश्वास दिलाते हैं कि उनके द्वारा भेजे गए उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाकर सदन में भेजने का काम करेंगे, कार्यक्रम के अंत में बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ओम नारायण गौतम ने समस्त कार्यकर्ताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामजी यादव, चंद्रभान यादव, रणजीत भारती, अनंत मिश्रा, खुर्शीद आलम, देवनारायण यादव, हीरामन यादव, हीरामणि प्रसाद, ध्रुप चंद राम, अर्पित कुशवाहा, सुरेश राम, सत्येंद्र राजभर, श्रीकिशुन राम, अजय राम, अजय कुमार, उदय नारायण, लाल बहादुर, नरेंद्र भारती, विनोद कुमार यादव, अनिल कुमार, अशोक यादव, सय्यद सुएबुल इस्लाम, लाल बहादुर, आत्मा वर्मा, शिव प्रकाश मौर्य, राजकुमार वर्मा, फिरोज खान, दिनेश शर्मा, चंद्रभूषण राजभर, भीम राजभर, गुरुजी लाल राजभर, सत्येंद्र शर्मा, सियाराम शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, शिव जी त्यागी समेत कार्यालय प्रभारी मोहम्मद फारुक खान मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता


