Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: बाबा डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर इस विद्यालय के प्रबंधक ने कहीं ये बातें


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के गंगोत्री देवी इण्टर कालेज के प्रांगण में डॉ० भीम राव अंबेडकर की 128वीं जयंती बड़े ही धुमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों व छात्रों ने भाग लिया, विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बाबा डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर इस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा भीम राव अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण किया है, उन्होंने दलित, पीड़ित एवं शोषित लोगों के लिए आंदोलन कर उसके अधिकार को दिलाया है, गरीब लोगों के लिए संविधान में अधिकार भी दिया है, बाबा साहब एक महान पुरुष थे, जिन्होंने देश वासियों को हमेशा एक सूत्र में बांधें रखने का काम किया है, आगे कहा कि महापुरुषों का जीवन हमें त्याग, बलिदान और समर्पण का भाव सिखाता है।
इस अवसर पर राजेश गुप्ता, हीरालाल वर्मा, मदन गुप्ता, संतोष शर्मा, तेज प्रकाश पांडेय, कविंदर वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, रामजस राम, रामआशीष वर्मा, शुभेंद्र यादव, कृष्णा गुप्ता, अमृत कांत सिंह, राहुल तिवारी, सुनील कुमार, प्रकाश मिश्रा, यूएन मिश्रा, अनुराग कुमार व अनीश आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---