सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के योगीनाथ इंटर कालेज जमुई के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत है हाई स्कूल के स्वाति मिश्रा ने 75 प्रतिशत, सत्यम शर्मा 74 प्रतिशत, रिंकू वर्मा 73 प्रतिशत जबकि इंटर में रंजू यादव 67 प्रतिशत, नेहा शर्मा 65.66 प्रतिशत, अंशु राजभर ने 65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने सभी छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा से ही शिक्षा के प्रति अपना शत प्रतिशत देता रहा हैं, सदैंव हमारा लक्ष्य रहता है कि बच्चों को आधुनिक तौर तरीके के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराया जाए, जिससे बच्चे भविष्य मे अपने भावी सपनों को हकीकत मे बदल सकें, इस दौरान सुनील शर्मा, शौरभ मिश्रा, मयंकेश्वर प्रसाद,निकेश राय, इमरान अहमद, सरबजीत प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- पिन्टू मिश्र

