बलिया (ब्यूरो) वाराणसी में पिछले साल पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से ताल ठोंकने वाले सलेमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पहुँचे ।कांग्रेस भवन बलिया पर सलेमपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन के दिन चुनाव को लेकर चर्चा की गई तथा रणनीति भी बनाई गई ।चूंकि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में ब्राह्मणों व कुशवाहा बिरादरी की बाहुल्यता है ।इसलिए कांग्रेस ने ब्राह्मण प्रत्याशी खड़ा कर अपना दांव लगाया है ।इस चुनावी चर्चा में मुख्य रूप से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केशव चन्द यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव उपाध्याय, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अशोक पाठक, जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के मुख्य प्रवक्ता डॉ विजया नन्द पाण्डेय शामिल रहे।
बताते चले कि सलेमपुर लोकसभा संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित टी डी कॉलेज चौराहा पहुंच कर प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया ।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

