Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: वन्दना कोचिंग वेलफेयर सोसायटी के इन छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड मे मारी बाजी


सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के सिकन्दरपुर नगर अन्तर्गत रहिलापली में स्थित वन्दना कोचिंग वेलफेयर सोसायटी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, शत प्रतिशत रिजल्ट आने पर वन्दना कोचिंग वेलफेयर सोसायटी के सभी अध्यापकों ने बच्चों को बधाइयाँ देते हुए उन्हें भावी भविष्य की शुभकामनाएं भी दिया। 
वही इंटरमीडिएट में आदित्य सिंह -82.4%, अजीत मोदनवाल- 74.2%, सुभम गोंड-73%, रोजी खातून-71.2%, स्नेहा-71% वही हाईस्कूल में अंकित वर्मा-76.84%, खुशी वर्मा-75.67%, सौरभ कुमार-74.67%, गुंजा वर्मा-74.5%, नेहाल अहमद-74.17%, मो0 मोइन-72.17%, अनिकेत-72%, जुप्सा परवीन-71.34% व विजय गोंड-71.17% प्रतिशत रहा।
इस मौके पर वन्दना कोचिंग वेलफेयर सोसायटी के टॉपर आदित्य सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकगण को दिया, आदित्य ने बताया कि आगे चलकर मुझे इंजीनियर बनना है, इस दौरान कोचिंग परिवार के विनोद कुमार गौतम सर ने सभी बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वंदना कोचिंग वेलफेयर सोसायटी हमेशा से ही शत प्रतिशत परिणाम लाता रहा है, संस्थान का हमेशा से ही ये प्रयास रहता हैं कि बच्चों मे आत्मविश्वास पैदा कर एक बेहतर शिक्षा प्रदान करना हैं, जिससे बच्चे अपने आने वाले भविष्य मे एक बेहतर भविष्य की नीवं मजबूती के साथ रख सकें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---