सहतवार (बलिया) सहतवार-रेवती मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि 11 बजे के करीब सहतवार के तरफ से तेज गति से जा रही टोयेटा कार कुम्हैला मार्ग से लगभग 100 मी पूरब दिशा मे असन्तुलित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गयी। जिसमे बैठे ड्राईवर सहित तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। मौके पर पहुँची सहतवार पुलिस ने 108 नं की एम्बुलेन्स से सभी घायलो को ईलाज के लिए बलिया हास्पिटल पहुँचाया।
बताया जा रहा है कि गाजीपुर निवासी मनीष वर्मा 48 वर्ष संजीव वर्मा 45 वर्ष व ड्राईवर डब्लू अन्सारी 40 वर्ष शुक्रवार की रात्रि 11 बजे के करीब सहतवार के तरफ से रेवती के तरफ कही जा रहे थे। सहतवार रेवती मार्ग पर कुम्हैला मार्ग से लगभग 100 मी आगे पहुँचे ही थे कि तेज गति से जा रही टोयेटा कार असन्तुलित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गयी। जिससे तीनो गम्भीर रुप से घायल हो गये। मौके पर पहुँची सहतवार पुलिस की 100 नं की गाड़ी ने सभी घायलो 108 नं की एम्बुलेन्स से ईलाज के लिए बलिया हास्पिटल पहुँचाया। जहाँ तीनो की हालत गम्भीर बनी हुयी है। सहतवार पुलिस ने गाड़ी को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरु कर दी है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

