Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: द्वारपूजा के बीच पहुंचकर पुलिस ने रोकी शादी, बिना शादी के बैरंग बारात लेकर लौटा ये दूल्हा


सहतवार (बलिया) शुक्रवार की रात्रि क्षेत्र के ग्राम सभा सुअरहाँ मे शादी की चल रही ऱश्म मे अजीब स्थिति उस समय उत्पन्न हो गयी। जब द्वार पूजा के समय सहतवार पुलिस ने बीच मे ही जाकर शादी को रोक दी। मजबूरी वश दुल्हा को बिना शादी किये ही बारात बैरंग वापिस लौटानी पड़ी। 
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ग्राम सभा सुअरहाँ मे एक आदमी के घर बिहार से  बारात आयी थी। द्वार पर ढोल नगाड़े व डान्स के साथ द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। घराती व बराती सभी लोग जश्न मे मशलूग थे तभी सहतवार पुलिस मौके पर पहुँचकर शादी की रश्म को रोक दिया। 
बताया जा रहा है कि नवाडेरा डुमराव( बिहार) निवासी किसुनदेव यादव ने सहतवार थाने मे तहरीर दी थी कि हमारी लड़की मुन्नी की शादी 20 मई 2005 को बक्सर जिला (बिहार) के बसौली निवासी दिनेश यादव पुत्र लल्लन यादव के साथ पूरे हिन्दू रिति रिवाज के साथ धूम धाम से हुयी थी, फिलहॉल लड़की मायके मे है, हम लोगो को पता चला कि दिनेश दूसरी शादी कर रहा है तो हम लोग दौड़े दौड़े आये तो पता चला कि बात सही है। लड़के वालो का कहना है कि लड़की दिमागी रुप से विक्षिप्त है। वही लड़की के पिता का कहना है कि लड़की मे ऐसी कोई बात नही है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---