नई दिल्ली (ब्यूरो) लोकसभा चुनाव 2019 का दौर चल रहा है और तीसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है, ऐसे में आदर्श आचार संहिता के लागू होने के चलते इसके उल्लंघन से जुड़े मामलों मे चुनाव आयोग कड़ी कार्रवाई करने में जुटा है, आयोग ने अब तक 3152 करोड़ रुपए का संदिग्ध कैश, अवैध शराब, ड्रग्स और अन्य सामान जप्त किया है, चुनाव आयोग के मुताबिक 24 अप्रैल तक उसने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्यवाही की है जिसमें 742 करोड रुपए तो सिर्फ कैश जब्त किया गया है, इसके साथ ही आयोग द्वारा जप्त की गई चीजों में ड्रग्स की कीमत सबसे ज्यादा है, जिसका मूल्य करीब 1180 करोड रुपए है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग की तरफ से जितने मूल्य की सामग्री और कैश जब्त किया गया था यह आंकड़ा उससे कहीं अधिक है, चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल तक की गई छापेमारी में 742.28 करोड़ रुपए कैश, 1180.79 करोड़ रुपए की ड्रग्स, 238.878 करोड़ रुपए की शराब, 942.953 करोड़ रुपए की मंहगी धातुएं और 47.637 करोड़ रुपए की अन्य वस्तुएं शामिल है, चुनाव आयोग के मुताबिक सिर्फ गुजरात में ही 524 करोड रुपए की ड्रग्स जब्त की गई है और कुल 1180.795 करोड रुपए के साथ वह सबसे आगे हैं वही तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कैच 214.95 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं और कुल जब्ती के मामले में यह दक्षिण भारतीय राज्य सबसे आगे हैं यहां से कुल 935.74 करोड रुपए की जब्ती की गई है।
रिपोर्ट- पीएमए

