वाराणसी (ब्यूरो) वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अप्रैल शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया, इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने चारों प्रस्तावकों में से एक अन्नपूर्णा शुक्ला के पैर भी छुए, बताया जा रहा है कि अन्नपूर्णा शुक्ला, मदन मोहन मालवीय के परिवार से ताल्लुक रखती हैं, इसके अलावा मोदी के प्रस्तावकों में चौकीदार से लेकर डोमराजा के परिवार का भी एक सदस्य भी शामिल है, वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम नरेन्द्र मोदी दूसरी बार मैदान में हैं।शुक्रवार की दोपहर 11.30 बजे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पीएम मोदी वाराणसी के कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां पर पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले एनडीए के आयें हुए नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया, उनके साथ बातचीत के उपरांत पीएम मोदी नामांकन हाल में पहुंचे, यहां पर मौजूद प्रस्तावकों का पीएम मोदी ने अभिवादन भी किया, सबसे बुजुर्ग महिला प्रस्तावक अन्नपूर्णा शुक्ला के पीएम मोदी ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया, प्रस्तावकों में डोम राजा जगदीश चौधरी भी शामिल थें, चौधरी का परिवार पीढ़ियों से मणिकर्णिका घाट पर शवों का दाह संस्कार कर रहा है, मणिकर्णिका घाट पर रहने वाले जगदीश ने कहा कि वे चाहते हैं कि मोदीजी फिर से दुबारा भारत देश के प्रधानमंत्री बने। नामांकन दाखिल करने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं काशीवासियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि 5 साल बाद फिर एक बार काशीवासियों ने मुझे आशीर्वाद दिया हैं, मां गंगा के आशीर्वाद से भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए काशीवासी संकल्पबद्ध है, भारत के उज्जवल भविष्य के लिए बाबा की नगरी के सभी मतदाता कृत संकल्पित हैं, पहले पीएम मोदी बाबा काल भैरव की पूजा करने मंदिर पहुंचे, काल भैरव को काशी का कोतवाल भी कहा जाता है, पीएम मोदी ने बाबा काल भैरव की कपूर आरती भी की, उनको मंदिर के तरफ से पीतल धातु का बना का विष्णु शंख, रुद्राक्ष की माला और मोमेंटो भेट किया गया।
रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

