सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के लखनापार मे स्थित ज्ञान दर्शन अकादमी मे 27 अप्रैल 2019 दिन शनिवार को दोपहर 1 वजे से विद्यालय प्रांगण मे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए विद्यालय के संरक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि उदय बहादुर सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य), विशेष अतिथि के तौर पर शक्ति सिंह (छात्रसंघ अध्यक्ष) व विशिष्ट अतिथि के तौर पर साकेत सिंह सोनू (भाजपा नेता) व लल्लन प्रसाद (समाजसेवी) इस समारोह मे शिरकत कर विद्यालय के प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक राजीव कुमार सिंह ने सभी अभिभावकों से इस "प्रतिभा सम्मान समारोह" में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

