Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: यूपी बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने से पहले इस विद्यालय के प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को दी हार्दिक शुभकामनाएं


सिकन्दरपुर (बलिया) हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने वाला है, अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है, स्थानीय क्षेत्र के गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने घोषित होने वाले हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम को लेकर क्षेत्र के समस्त परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दिया है, "खबरें आजतक Live" से हुई एक भेंटवार्ता  मे उन्होंने कहा है कि गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज हर साल शत प्रतिशत परिणाम देता आ रहा है, निश्चित ही इस सत्र में भी कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत होगा, उन्होंने पूरे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को निकलने वाले परीक्षा परिणाम को लेकर शुभकामनाएं दिया है।
आगें कहा कि 27 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तर प्रदेश बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हो रहा है  परीक्षा परिणाम को लेकर निश्चित ही छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई है मैं क्षेत्र के समस्त छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य की कामना करते हुए सभी अभिभावकों को भी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---