Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: "भारतीय लोकतंत्र में मतदान की महत्ता" विषयक पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने कही ये बातें


रतसर (बलिया) किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रक्सा ,रतसर, बलिया के बी०एड० व डी०एल०एड० विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को  "भारतीय लोकतंत्र में मतदान की महत्ता" विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ० अशोक कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर कुँवर सिंह पी० जी० कॉलेज बलिया ने की ।मुख्य वक्ता डॉ०अजय बिहारी पाठक ,एसोसिएट प्रोफेसर हिंदी विभाग कुँवर सिंह पी०जी० कॉलेज बलिया एवं सहवक्ता डॉ०शिवेश राय, असिस्टेंट प्रो ० अमरनाथ पी० जी०कॉलेज, दूबे छपरा बलिया रहे ।हमारा भारत देश एक लोकतांत्रिक देश है जहां आम जनता को ही सर्वोपरि माना जाता है। आम जनता ही मतदान के द्वारा देश का शासक तय करती है। लोकतंत्र में मतदान बहुत जरूरी है और जब तक मतदान करने का हक आम लोगों के पास है तभी तक देश में लोकतंत्र है।जिस देश में मतदान करने का अधिकार आम जनता के पास नहीं होता वहाँ लोकतंत्र का राज नहीं होता बल्कि ऐसे देश में तानाशाही का राज होता है। डॉ०अजय बिहारी पाठक ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की प्राणवायु है । लोकतंत्र में आम लोगों द्वारा  किया गया मतदान ही तय करता है की देश का प्रतिनिधि कैसा होगा ।जब देश में सभी मतदान करते हैं तो निश्चित रूप से हमें एक अच्छी और ईमानदार सरकार मिलती है। लेकिन जब आम लोग मतदान के महत्व को ना समझकर मतदान में भाग नहीं लेते तो ऐसे प्रतिनिधि चुनकर आते हैं जो अयोग्य होते हैं और भ्रष्ट होते हैं जब ऐसे भ्रष्ट लोग चुनकर आते हैं तब देश को सबसे बड़ा नुकसान होता है और इसका जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि वही आम लोग हैं जो मतदान नहीं करते ।
डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी । डॉ शिवेश राय ने कहा कि मंदिरों में किया गया दान हमें पुण्य देता है तो वहीं लोकतंत्र में मत का दान हमें एक अच्छा प्रतिनिधि देता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ०अभय नाथ सिंह ने व विषय प्रवर्तन श्री विकास सिंह, प्रभारी शिक्षा संकाय ने किया, अंत में डॉ०अनिल कुमार पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में   शिक्षा संकाय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---