Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: जानिए नामांकन के चौथे दिन बलिया और सलेमपुर मे कितने बिके नामांकन पत्र और कितने हुए नामांकन


बलिया (ब्यूरो) लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन के चौथे दिन बलिया में दो तथा सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में एक नामांकन हुआ। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर बद्रीनाथ सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इसी प्रकार बलिया संसदीय क्षेत्र से भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के दशवंत और निर्दल प्रत्याशी के रूप में शिवजी प्रसाद ने अपना पर्चा भरा।

नामांकन प्राप्त करने का सिलसिला जारी-
नामांकन पत्र लेने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र बलिया में आठ और सलेमपुर में दो नामांकन पत्र बिका। बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए जयप्रकाश साहू ने नामांकन पत्र प्राप्त किया, जबकि समाजवादी पार्टी के लिए अजीत मिश्रा ने पर्चा लिया। इसके अलावा जन अधिकार पार्टी और सत्य बहुमत पार्टी ने भी नामांकन पत्र लिए। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के लिए पीस पार्टी और नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट ने नामांकन पत्र खरीदा।

पुलिस प्रशासन की ओर से दिखी तगड़ी व्यवस्था-
नामांकन व्यवस्था को लेकर हर दिन की तरह गुरुवार को भी पुलिस प्रशासन की ओर से तगड़ी व्यवस्था की गई थी। कलेक्ट्रेट गेट के आसपास वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। खासकर कुंवर सिंह चौराहा से टीडी कॉलेज चौराहे के बीच के रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया था। जिलाधिकारी कार्यालय के दोनों गेट पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात थी।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---