Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान, सपा मतलब समाप्त पार्टी और बसपा बिल्कुल समाप्त पार्टी- केशव प्रसाद मौर्य


शाहजहांपुर (एजेंसी)  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा मतलब समाप्त पार्टी और बसपा मतलब बिल्कुल समाप्त पार्टी है, विपक्ष का जातिवादी समीकरण मोदी के समीकरण के आगे फेल हो गया है, 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेंद्र मोदी की आंधी थी लेकिन इस बार सुनामी हैं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरुण कुमार सागर के पक्ष में जलालाबाद में काकोरी सहित इंटर कॉलेज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इस मौके पर उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है, उपमुख्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने पिता का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा, गठबंधन के बाद साइकिल पंचर ही नहीं उसके टुकड़े टुकड़े हो जाएंगे उन्होंने सपा बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि 23 मई के बाद सपा समाप्त और बसपा बिल्कुल ही समाप्त पार्टी हो जाएगी, केशव मौर्य ने जनता से अपील की कमल का बटन यह सोच कर दबाएं कि आप आतंकवाद का गला दबा रहे हैं, उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि पैसे के लालच में मायावती ने गरीबों और दलितों को भी बेचना शुरु कर दिया और उनका हाथी नोट खा खाकर मोटा हो गया था, जिसे मोदी ने सत्ता में आने के बाद भैंस के बच्चे के बराबर कर दिया, उन्होंने गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए कहा कि आज अगर मायावती सपा से गठबंधन करने के लायक हैं तो वह भी भाजपा की ही देन है नहीं तो वह सपा के गुंडों से बच नहीं पाती, केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश में एसपी एवं उससे पहले बीएसपी के शासनकाल में अराजकता एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी गुंडे माफिया या तो जेल पहुंच गए या प्रदेश छोड़कर भाग गए, उन्होंने कहा कि साइकिल पर हाथी चढ़ गया है तो साइकिल की हालत क्या होगी। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इस समय देश में 56 इंच के सीने वाली सरकार है जिसने बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों से लेकर आतंकवादियों तक के दांत खट्टे कर दिए, उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्ट पार्टियां मिलकर मोदी को सत्ता में आने से रोकना चाहती हैं, सभी पार्टियों का एकमात्र उद्देश्य है कि किसी भी कीमत पर मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री ना बने क्योंकि सभी जानते हैं कि मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने पर विरोधी पूरी तरह से पस्त हो जाएंगे, उन्होंने राहुल और अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि आने वाली 23 मई को राहुल इटली और अखिलेश सफाई का रास्ता पकड़ लेंगे।

रिपोर्ट- पीएमए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---