Left Post

Type Here to Get Search Results !

सलेमपुर लोकसभा: गठबंधन व भाजपा के बीच अपनी खोई जमीन और जनाधार वापस पाने को बेताब है कांग्रेस


बलिया (ब्यूरो) सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी आर एस कुशवाहा कमल से दो-दो हाथ करने को तैयार है, हाथ का पंजा भी इस दौड़ मे तेजी के साथ दौड़ रहा है, सलेमपुर संसदीय सीट भाजपा के कब्जे में है, लेकिन इस बार उस से दो-दो हाथ करने के लिए सपा व बसपा ने हाथ मिलाया है, सपा-बसपा जहां यहां से अपना खाता खोलकर इतिहास बनाना चाहती है वहीं पर कांग्रेस इस सीट पर अपनी खोई जमीन और जनाधार वापस पाने को बेताब है, इस सीट पर पहली बार सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं, अब तो 23 मई को ही पता चलेगा कि गठबंधन प्रत्याशी भाजपा के इस गढ़ को कितना भेद पाते हैं, वहीं क्षेत्रीय मतदाताओं का कहना हैं कि इस बार आश्चर्यजनक परिणाम सामने आने वाले हैं।

कांग्रेस ने राजेश मिश्र पर लगाया है बड़ा दाव-
अखिल भारतीय कांग्रेस में इस बार डॉ राजेश मिश्रा पर बाजी लगाकर ब्राम्हण मतदाताओं पर दाव खेला है, डॉ राजेश मिश्रा वाराणसी के पूर्व सांसद रह चुके हैं, विधान परिषद सदस्य के रूप में भी इन की छवि क्षेत्र में बहुत अच्छी रही है ऐसे में कांग्रेस उनकी छवि का फ़ायदा भी सलेमपुर में लेना चाहती है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिशंकर सिंह कहते हैं कि पार्टी यहां बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रही है, वह कहते हैं कि इस चुनाव में कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस आ जाएगी, डॉ राजेश मिश्र से पूरा सलेमपुर क्षेत्र चिर-परिचित हैं, डॉ राजेश मिश्रा सलेमपुर तहसील अंतर्गत भागलपुर ब्लॉक के गांव के रहने वाले हैं, सलेमपुर संसदीय सीट से वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी ने पुनः दोबारा इस सीट पर उन्हें प्रत्याशी बनाकर इन पर भरोसा जताया है पर क्षेत्रीय मतदाता इन्हें फूटी आंख देखना तक पसंद नहीं करते कारण कि 5 साल के कार्यकाल में इन्होंने कभी क्षेत्र में झांका तक नहीं पूरे संसदीय क्षेत्र में इनका चौतरफा विरोध है, सबसे बड़ी बात यें हैं कि मतदाता तो विरोध कर ही रहे हैं संगठन के लोग भी इनके साथ नहीं है, दबी जुबान में संगठन के लोगों को भी यह कहते सुना जा रहा है कि रविंद्र कुशवाहा को हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा, वहीं सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आर एस कुशवाहा को लेकर मतदाताओं मे संशय की स्थिति बनी हुई है, क्षेत्र के कुछ मतदाताओं का कहना है कि वर्तमान सांसद सलेमपुर क्षेत्र के होकर भी आमजनता की सुध नही ली, ऐसे मे सपा-बसपा गठबंधन के इस बाहरी प्रत्याशी पर मतदाताओं का भरोसा करना मुश्किल हैं, ऐसी परिस्थितियों मे जीत का सेहरा किसके सिर पर बधेगा यह कह पाना बहुत ही मुश्किल है, ज्ञात हो कि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में बलिया जनपद का सिकन्दरपुर, बांसडीह और बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र तथा देवरिया जनपद के सलेमपुर व भाटपार रानी बिधानसभा क्षेत्र आता है।

एक नजर 2014 के चुनावों मे किसकों मिलें कितने वोट-
2014 में हुए आम चुनावों में भाजपा के रविंद्र कुशवाहा को 3,92,213 वोट मिले थे, वहीं बसपा के रविशंकर सिंह पप्पु को 1,59,871 वोट, सपा के हरिवंश सहाय कुशवाहा को 1,59,688 वोट, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर को 66084 वोट और कांग्रेस से भोला पांडे को 41,890 वोट मिले थे।
संसदीय क्षेत्र सलेमपुर के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों की बात की जाए तो विधान सभावार यहां पर मतदाताओं की संख्या कुछ इस प्रकार है, बेल्थरा रोड विधानसभा मे कुल मतदाताओं की संख्या 3,32,717 हैं, जिसमें सिकन्दरपुर विधानसभा मे कुल मतदाताओं की संख्या 2,88,863 हैं, वहीं बांसडीह विधानसभा मे कुल मतदाताओं की संख्या 3,83,735 है, वहीं सलेमपुर विधानसभा मे कुल मतदाताओं की संख्या  313985 हैं, वहीं भाटपाररानी विधानसभा मे कुल मतदाताओं की संख्या 3,16,030 हैं।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---