Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जिले में आ गए ये दो निर्वाचन व्यय प्रेक्षक, इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत


बलिया (ब्यूरो)  लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त दोनों व्यय प्रेक्षक आनंद कुमार व दीपेन कर्माकर का आगमन जिले में हो चुका है। मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र बलिया के व्यय प्रेक्षक आनंद कुमार लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के कक्ष संख्या-2 में निवास कर रहे हैं। इनका नंबर 05498-220114 तथा 8765085342 है। इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के व्यय प्रेक्षक दीपेन कर्माकर सिकंदरपुर में जिला पंचायत के अतिथि गृह में रहेंगे। इनका संपर्क नंबर 05498-270350 तथा 8765044326 है। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति निर्वाचन व्यय संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए इन नंबरों या स्थान पर संपर्क कर अपनी बात कर सकता है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---