सिकंदरपुर (बलिया) पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार लोक सभा क्षेत्र सलेमपुर (71) से निर्दलीय प्रत्याशी नियाज अहमद ने मंगलवार की सुबह अपने सैकड़ों समर्थकों व दर्जनों चार पहिया वाहनों के साथ सिकंदरपुर से नामांकन के लिए प्रस्थान किया, इस दौरान ढोल नगाड़ों के बीच उनके समर्थक उनके पक्ष में नारे लगाते हुए चल रहे थे।
नामांकन के उपरांत निर्दलीय प्रत्याशी नियाज अहमद ने कहां कि हमारा समाज आज भी शिक्षा के कई विंदुओं से लगातार वंचित रहा हैं और आज भी है, पर हमे ये समझना होगा कि शिक्षा ही एक ऐसी सीढ़ी है जिससे हमारा घर, समाज व देश प्रगति कर सकता हैं, पर ये बहुत ही बड़ा दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि आज तक इस सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से जितने भी सांसद बने उन्होंने इस बारे मे कोई माकूल प्रयास नही किया, दिनोदिन बढ़ती इस महंगाई मे सुगमतापूर्वक शिक्षा हर तबके को मिले ऐसा कोई भी प्रयास किसी जनप्रतिनिधियों ने नही किया जिसके कारण आज भी सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र शिक्षा व विकास के मामले मे काफी पीछें है।
समाजसेवी नियाज अहमद ने आगे कहा कि मै यह लोकसभा चुनाव शिक्षा व विकास के मुद्दों पर लड़ रहा हूँ, बहुत जल्द इसी कड़ी मे हास्पिटल व मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज व रोजगारपरख शिक्षा मुहैया कराने की दिशा मे क्षेत्र मे एजुकेशनल हब की स्थापना होगी, जिससे हर तबके के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, क्योंकि शिक्षा ही सच मायनों में विकास की पहली सीढ़ी है, आगे कहा कि मेरा मुकाबला किसी प्रत्याशी से नहीं बल्कि मेरा मुकाबला शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में फैले उस भ्रष्टाचार व अंधकार से है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

