भागलपुर (एजेंसी) बिहार प्रदेश के भागलपुर में एक हैरान करने वाली कहानी सामने आई है, जहां पर एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की शादी किसी दूसरे युवक से करा दी, मामला यही तक सीमित नहीं रहा, उस शख्स ने अपने ढाई साल का एक बच्चा भी अपनी पत्नी को उपहार के तौर पर सौंप दिया, जहां इस शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है वहीं कई लोग इस शादी के गवाह भी बने।
ये ताजा मामला भागलपुर की खिरीबांध पंचायत के अंतर्गत सालेपुर गांव का है, जहां पर एक शख्स अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था, उसका एक ढाई साल का बेटा भी था, इसी दौरान किसी अन्य मामले में उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल जाना पड़ा, इसी बीच उस शख्स की पत्नी के संबंध मकान मालिक के बेटे मोनू से हो गए, बात इतनी तक आगे बढ़ी के दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए।
जब उस महिला का पति जेल से छूटकर वापस आया तो पत्नी की करतूत उसके सामने आ गई, फिर अचानक उसने एक ऐसा फैसला लिया कि सुनकर अन्य लोग भी हैरान हो गए, उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी मोनू के साथ कराने का मन बना लिया, फिर ग्राम पंचायत भवन में सरपंच पवन कुमार साह समेत कई लोगों की मौजूदगी में उसने अपने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों की शादी करा दी।
उसने अपना ढाई साल का बेटा भी पत्नी और उसके प्रेमी को उपहार में दे दिया, बताते चलें कि अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने वाले काजबलीचक निवासी युवक की शादी करीब 4 साल पहले गोड्डा जिला के एक गांव में हुई थी, उसके बाद वो सालेपुर आकर किराए के मकान में रहने लगा था, अब ये मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, हर किसी के जुबान पर इस अनोखी शादी और शादी मे गिफ्ट स्वरूप बेटा देने की चर्चा जोरों पर हैं।

रिपोर्ट- ए. टी