दोकटी (बलिया) मौहली गंगा घाट से चिता जला कर आ रही ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
बताते चलें कि दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी नगद यादव 60 वर्ष की मृत्यु मंगलवार को सुबह हो गई थी गांव और परिवार के लोग शव को लेकर गंगा घाट मोहली गए और उनका अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली से लगभग 3 बजे शोभा छपरा पुलिया के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गई जिसमें सवार अजीत यादव 45 वर्ष पुत्र बाबूलाल यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं घायल अजीत यादव 15 वर्ष पुत्र ईश्वर दयाल यादव संगम यादव 40 वर्ष अजब नारायण यादव 60 वर्ष रविंद्र कुमार यादव 30 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया डॉक्टरों ने सभी की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया घटना की सूचना मिलते ही दोकटि पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया यह घटना की खबर गांव में मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट- राजन यादव
