Left Post

Type Here to Get Search Results !

सलेमपुर लोकसभा: बैनर लगाकर ग्रामीण जता रहे हैं विरोध, आखिर कब थमेगा ग्रामीणों द्वारा भाजपा सांसद व वर्तमान प्रत्याशी का विरोध


बलिया (ब्यूरो) लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से आम जनता को अपने पक्ष मे रिझाने का काम कर रही है, हर हर प्रत्याशी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के दांव पेज आजमाने में लगे हुए हैं, सभी प्रत्याशी आमजनमानस को साधने मे किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं, वहीं आम जनता भी लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व के दौरान अपनी अपनी आवाज उठाकर विकास के नाम पर हुए छलावे का हिसाब किताब अपने वर्तमान सांसद से मांग रही हैं, बीतें कुछ दिनों पहले भी सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर विधानसभा और सिकन्दरपुर विधानसभा के कई गांव बघुड़ी, करैना, बिच्छीबोझ, पंदह आदि गांवों में ग्रामीणों ने वर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा का बहिष्कार किया था, आम जनता द्वारा लगातार जारी ये विरोध का स्वर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।

ताजा मामला विधानसभा सिकंदरपुर के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर के वार्ड नंबर 13 (पाण्डेय टोला) के मुख्य मार्ग का है जहां पर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर एक बैनर लगा कर "रोड नही तो वोट नही" और "वोट मांग कर शर्मिंदा न करें" आदि लिखा हुआ एक बैनर लगा कर चुनें हुए जनप्रतिनिधियों से अपना विरोध जता रहे हैं, पाण्डेय टोला के निवासी सुरेश पाण्डेय व महेश्वर पाण्डेय ने नाराजगी जताते हुए बताया की विगत दिनों पहले विधानसभा के चुनाव में जनप्रतिनिधि संजय यादव द्वारा वार्ड नंबर 7 की जनता को आश्वासन देकर गए थे जिस दिन हम चुनाव जीतेंगे यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी आप लोगों का रोड बनवाना, पर अभी तक रोड नहीं बना, मुहल्ला निवासी भगवत पांडे व अद्भुत नाथ पांडे का कहना है कि विधायक जी को इस रोड के लिए कई बार अवगत कराया गया, नगर चेयरमैन रविंद्र वर्मा को भी इस बारे में अवगत कराया गया, जिस पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई केवल आश्वासन मिलता रहा, मुहल्ले के ही संजय पांडे, ददन पांडे, राजेश पांडे, धनु पांडे व डब्लू पांड ने बताया कि पाण्डेय टोला के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ गंदगी का अंबार फैला हुआ है, लेकिन बहुत बड़ा दुर्भाग्य हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान योजना अभी तक यहा तक पहुंची ही नहीं है, रोड के दोनों किनारे खुली हुई नालियों मे पानी बजबजा रहा हैं, वही स्थानीय निवासी अभिषेक पांडे, अजीत पांडे, प्रदीप पांडे, राजनाथ पांडे, चुन्नू पांडे, मलखान पांडे, मनजीत पांडे व अंकित पांडे आदि लोगों का कहना है कि इस बार के चुनाव में वह किसी भी नेता के सुनहरे वायदों के चक्कर में नहीं फंसने वाले बल्कि हम सभी नोटा का प्रयोग कर अपना जबरदस्त विरोध दर्ज कराएंगे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---